SIP क्या है ?

SIP की फुल फॉर्म सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (Systematic Investment Plan) है।
SIP में हम थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करते हैं, जो एक समय के बाद हमें इकट्ठा मिलता है।
इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें थोड़ा-थोड़ा पैसा धीरे-धीरे जुड़ता है और उस पर साल का लगभग 8% से 12% तक रिटर्न मिल सकता है।
SIP से पैसा कैसे बनता है ?
SIP का सबसे बड़ा फायदा यह है कि हम इसको ₹500 से भी शुरू कर सकते हैं।
मान लीजिए हमने ₹500 महीने से SIP शुरू की।
1 साल में हमने टोटल जमा किया ₹12,000।
अगर हम यह पैसा Nifty 50 में डालते हैं, यानी भारत देश की सबसे अच्छी 50 कंपनियों में, जिनका पिछले 10 साल का औसत रिटर्न लगभग 12% रहा है।
इसका मतलब हमारे ₹12,000 पर लगभग 12% रिटर्न मिल सकता है।
यह कभी कम हो सकता है और कभी ज्यादा भी।
लेकिन अगर आप अपना पैसा 10 साल के लिए छोड़ते हैं, तो लगभग आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
SIP में जो पैसा बनता है, वह बहुत ज्यादा पैसा लगाने से नहीं बनता, बल्कि बहुत ज्यादा समय देने से बनता है।
इसका मतलब है, आप जितनी जल्दी SIP शुरू करेंगे, आप उतना ज्यादा पैसा बना पाएंगे, क्योंकि आपका समय चक्रवर्ती ब्याज की तरह काम करता है।
SIP कैसे करनी चाहिए ?
SIP में पैसा डालते समय हमें यह हमेशा याद रखना चाहिए कि हम इसमें वह पैसा बिल्कुल नहीं डालेंगे, जिसकी हमें भविष्य में जरूरत पड़ सकती है।
बैंक से या किसी अपने से कर्ज लेकर SIP करना एक बहुत गलत निर्णय होता है।
हमारी कमाई चाहे बिजनेस से हो या नौकरी से, उसमें से हम थोड़ा-थोड़ा पैसा बचाकर SIP में डालेंगे, तभी हम निश्चिंत होकर लंबे समय तक बाजार में बने रह सकते हैं।
अगर आपने वह पैसा घर बनाने, शादी करने या इलाज के लिए रखा है, तो उस पैसे को SIP में बिल्कुल भी नहीं डालना चाहिए।
हमें सिर्फ वही अमाउंट SIP में डालना चाहिए, जो हमारी बचत है।
अगर हम इस तरह SIP करेंगे, तो हम अपना पैसा 10 से 15 साल के लिए इन्वेस्ट रख पाएंगे, जिस पर हमें अच्छा-खासा रिटर्न मिल सकता है।
अगर हमने जरूरत का पैसा डाल दिया, तो या तो हम उसे घाटे में निकालेंगे या फिर जरूरत के लिए किसी और से कर्ज लेंगे, जो बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
कौन से म्यूचुअल फंड में SIP करना सबसे सही रहता है?
SIP करने के लिए बहुत सारे म्यूचुअल फंड होते हैं, लेकिन सबसे अच्छा और सुरक्षित विकल्प Index Fund माना जाता है।
अगर आप बाजार में बिल्कुल नए हैं, तो आप Nifty 50, Nifty Next 50 या किसी और Index Fund में अपना पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं।
क्योंकि ये फंड पूरे तरीके से बाजार पर निर्भर होते हैं और इनमें शामिल कंपनियों के पैरामीटर आमतौर पर बेहतर होते हैं।
Nifty 50 Index Fund सीधे देश की अर्थव्यवस्था से जुड़ा होता है।
इसमें देश की सबसे बड़ी 50 कंपनियां होती हैं, जैसे Reliance, HDFC, Tata, Britannia, Maruti Suzuki आदि।
इनमें रिटर्न भले थोड़ा कम हो, लेकिन मिलने के चांस ज्यादा होते हैं।
SIP में क्या नहीं करना है
सबसे पहले तो हमें लालच बिल्कुल भी नहीं करना है।
जहां तक हो सके, Index Fund में ही अपना पैसा इन्वेस्ट करें।
अगर किसी और फंड में पैसा लगा रहे हैं, तो उसके बारे में अच्छे से जानकारी लें।
उस फंड में कौन-कौन सी कंपनियां हैं, वे क्या काम करती हैं, फंड का पिछला रिकॉर्ड क्या रहा है, और अगर फंड नया है तो वह किस कंपनी का है, यह सब जानने के बाद ही निर्णय लें।
क्योंकि आप अपनी मेहनत की कमाई लगा रहे हैं, जो लालच करने से पूरी तरह डूब भी सकती है।
धीरे-धीरे समय के साथ पैसा बनाएं, अपनी इनकम बढ़ाएं और फिर अपनी SIP को भी धीरे-धीरे बढ़ाते रहें।
जब आप रिटायर होंगे, तब आपके पास एक अच्छी-खासी रकम होगी।
उस रकम को एक साथ निकालना है या कैसे निकालना है, यह हम अगले ब्लॉग में देखेंगे।